ऋषिकेश और भगवानपुर में पकड़े गए नकली खाद्य पदार्थ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। सीएम धामी ने स्पष्ट संदेश दिया है: “मिलावटखोरी के खिलाफ कोई रियायत नहीं, उपभोक्ता की सेहत सर्वोपरि है।”
त्योहारी सीजन को देखते हुए मावा, पनीर, घी, दूध और मिठाइयों की पैकेजिंग, लेबलिंग और निर्माण तिथि की जांच पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एफडीए की टीमें लगातार छापेमारी और सैंपलिंग में जुटी हैं।
स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने अपर आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) ताजबर सिंह जग्गी को निर्देशित किया है कि सभी जनपदों में निरंतर निरीक्षण और सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए। सीमावर्ती जिलों में भी नकली और बिना मानक खाद्य सामग्री की सप्लाई रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
त्योहारी सीजन में जांच की रफ्तार तेज
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब्स बाजारों में मावा, खोया, पनीर, मिठाई और तेल जैसे उत्पादों की मौके पर जांच कर रही हैं। विभागीय टीमें हर जिले, कस्बे और प्रमुख बाजारों में सैंपलिंग कर रही हैं ताकि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ पहुंच सके।
सरकार का संदेश है: “खाद्य सुरक्षा के लिए मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
#उत्तराखंड #MilawatKhori #FDA #FoodSafety #TyohariSeason #Mawa #Paneer #Ghee #SweetSafety #DehradunNews #Rishikesh #Bhagwanpur #FoodQuality