उत्तराखंड

मंत्री रेखा आर्या ने किया छात्रावास निर्माण कार्य का निरीक्षण

रूद्रपुर, 4 अक्टूबर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को रूद्रपुर में निर्माणाधीन कामकाजी महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और इंजीनियरों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रूद्रपुर में एक साथ दो महिला छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी कुल परियोजना लागत ₹12563.50 लाख है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने फुलसुंगी स्थित स्थल का जायजा लिया और जमीन में आ रही नमी से बचाव के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि जनवरी 2027 तक परियोजना पूर्ण हो सके।

उन्होंने कहा कि महिला कार्यबल समाज की शक्ति है और रूद्रपुर में बन रहे ये छात्रावास कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने में अहम साबित होंगे। इसके बाद महिलाओं को आवास संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी और वे निश्चिंत होकर अपने कार्य व व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Health Insurance लेने से पहले अपना Premium Check करें।
Self
Spouse
First Child
Second Child
Enter Pincode & Mobile Number
Are you porting your policy?