उत्तराखंड में जमीन खरीदना हुआ महंगा, सर्किल रेट में 9% से 22% तक बढ़ोतरी
!-->
उत्तराखंड सरकार ने राज्यभर में जमीन की खरीद-बिक्री पर असर डालने वाला बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में संपत्तियों के सर्किल रेट में 9% से लेकर 22% तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे अब जमीन, मकान और व्यावसायिक संपत्तियों की कीमतें पहले से ज्यादा महंगी हो जाएंगी।
!-->
!-->
राज्य के कई जिलों में औसतन 15% तक रेट बढ़े हैं, जबकि देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार जैसे प्रमुख शहरों में यह वृद्धि 20% से अधिक दर्ज की गई है। देहरादून के राजपुर रोड, क्लेमेंट टाउन, रायपुर और सहस्रधारा रोड जैसे इलाकों में प्रति वर्ग मीटर कीमत



