उत्तराखंड में पर्यटन का बूम: तीन वर्षों में आए 23 करोड़ से अधिक पर्यटक
देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में राज्य में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक और तीर्थयात्री पहुँचे हैं। इनमें चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज़्म, ईको-टूरिज़्म और हिल-स्टेशन यात्राओं का विशेष योगदान रहा है। राज्य सरकार के अनुसार, इस पर्यटन वृद्धि से स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों को रोजगार मिला है