जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर AAI की सख्ती, विमान सुरक्षा को बताया गंभीर खतरा
!-->
देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के आसपास बिना अनुमति किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने गंभीर आपत्ति जताई है। AAI ने स्पष्ट किया है कि विमान सुरक्षा के लिहाज़ से एयरपोर्ट के आसपास किसी भी तरह के निर्माण के लिए अनिवार्य रूप से NOC (No Objection Certificate) लेना जरूरी है।
जांच के दौरान AAI ने कई ऐसी इमारतों को चिन्हित किया है, जो बिना आवश्यक अनुमति के बनाई गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे निर्माण विमान संचालन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन


