उत्तराखंड का पहला “हैकाथन उद्भव” 4 नवंबर से शुरू, IIM काशीपुर करेगा आयोजन का शुभारंभ
उत्तराखंड में नवाचार और तकनीकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य का पहला “हैकाथन उद्भव” 4 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) काशीपुर से होगी। यह हैकाथन युवाओं को स्टार्टअप, डिजिटल सॉल्यूशंस और नई तकनीकों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा।