देहरादून में दिवाली से पहले 1000+ पटाखों की दुकानों को लाइसेंस, भीड़ वाले बाजार ‘नो फायर जोन’
देहरादून। दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने पटाखों की दुकानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए, शहर में 1000 से अधिक पटाखों की दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है