सर्दियों में पर्यटन को रफ्तार — उत्तराखंड में पहली बार हेलिकॉप्टर से स्कीइंग की तैयारी
देहरादून। उत्तराखंड सरकार इस सर्दी मौसम में राज्य के पर्यटन उद्योग को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार की योजना है कि अब राज्य में केवल तीर्थ यात्रा सीजन तक सीमित पर्यटन न रहे, बल्कि सालभर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साहसिक खेलों (Adventure Sports) को बढ़ावा