गोचर मेले की तैयारियाँ तेज, जिलाधिकारी ने लिए सुझाव
!-->
73वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गोचर मेला की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज गोचर में बैठक आयोजित की गई।
संबंधित अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने सीमांत जनपद चमोली के गोचर में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक और पौराणिक मेले को भव्य बनाने के लिए सुझाव साझा किए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन मेला भव्य और दिव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
!-->
!-->
गोचर मेला हर साल 14 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होता है। यह राज्यस्तरीय औद्योगिक, सांस्कृतिक




