देहरादून में पेयजल संकट और टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा
!-->
शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत, टैंकरों से हो रही आपूर्तिदेहरादून के पित्थूवाला, बंजारावाला और जीएमएस रोड क्षेत्र के लगभग 900 से एक हजार घरों में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बिजली के वोल्टेज में हुए उतार-चढ़ाव के कारण दो ट्यूबवेल की मोटरें एक साथ जल गईं, जिससे इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। अचानक पानी की आपूर्ति बंद हो जाने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी का इंतजाम करने में मशक्कत करनी




