वन निगम में बड़ा घोटाला: 40 ‘आउटसोर्स कुक’ अधिकारियों के घरों पर तैनात, हर माह ₹17 हजार का मानदेय
!-->
देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम (UKFDC) एक बड़े वित्तीय घोटाले को लेकर सुर्खियों में है। निगम में कथित तौर पर बिना किसी सरकारी अनुमति के 40 आउटसोर्स कुक (रसोइए) की तैनाती का खुलासा हुआ है, जिनमें से अधिकांश (करीब 35) को निगम के उच्चाधिकारियों ने अपने निजी आवासों पर घरेलू काम के लिए लगा रखा है।
!-->
!-->
जाँच में सामने आया है कि वन निगम के खजाने पर इन कुक का भारी बोझ पड़ रहा है। प्रत्येक कुक के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी को हर महीने लगभग ₹17,000का भारी-भरकम मानदेय दिया जा रहा है, जबकि ये लोग सरकारी काम




