कुमाऊं को बड़ी सौगात! काठगोदाम/लालकुआं से दिल्ली के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत, रेलवे ने भेजा प्रस्ताव
!-->
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के इज्जतनगर मंडल की पहली वंदे भारत होगी। रेलवे ने काठगोदाम/लालकुआं से दिल्ली के बीच इस हाई-स्पीड ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।वर्तमान में उत्तराखंड में देहरादून से दिल्ली और देहरादून से लखनऊ तक दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इस नई वंदे भारत ट्रेन को सप्ताह में 6 दिन चलाने की तैयारी है, जिसका मुख्य उद्देश्य कुमाऊं के पर्यटन, व्यापार और तीर्थयात्रा को बढ़ावा




