टिहरी में पुलिस पर बर्बरता के आरोप, वीडियो हुआ वायरल
!-->
उत्तराखंड के टिहरी जिले में पुलिस पर एक युवक के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पुलिस पर बेरहमी से पिटाई करने, पेशाब पिलाने और जूते चटवानेका आरोप लगा रहा है। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसे बिना किसी वजह के पकड़ा और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। यह घटना मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। इस घटना के सामने आने के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है और वे पुलिस के खिलाफ कड़ी




