देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, 9 एमबीबीएस छात्र निलंबित, दो पर जुर्माना
!-->
देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज (Doon Medical College) में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का गंभीर मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर 9 एमबीबीएस छात्रों को निलंबित कर हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य छात्रों पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया है।
!-->
!-->
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्टके आधार पर की गई है। पीड़ित छात्रों की शिकायत के बाद आंतरिक जांच शुरू की गई थी, जिसमें रैगिंग से जुड़े कई तथ्य सामने

