बाबा केदारनाथ की डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची
रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शनिवार को अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने बाबा की डोली का भव्य स्वागत किया। बाबा केदार के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचने के