हाईकोर्ट का आदेश — UKPSC को गन्ना सुपरवाइजर परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश
देहरादून: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) को गन्ना सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा परिणाम लंबे समय से लंबित था, जिसके चलते अभ्यर्थियों ने अदालत का रुख किया था। न्यायालय ने कहा कि आयोग परिणाम घोषित करने में और देरी