
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने #उत्तराखंड_अधीनस्थ_सेवा_चयन_आयोग की #स्नातक_स्तरीय_भर्ती_परीक्षा में पेपर लीक होने का दावा किया है। इस मुद्दे को लेकर संघ ने सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय तक कूच करने का ऐलान किया है। संघ ने बताया कि रविवार को हुई यूकेएसएसएससी परीक्षा के दौरान करीब साढ़े 11 बजे पेपर लीक हो गया था। परीक्षा के बाद प्रश्नों का मिलान किया गया, तो पूरा पेपर बाहर आ चुका था।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
इसे भी पढ़ें:
👉 देहरादून: फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर 15 साल से कर रही थी सरकारी नौकरी; जांच में खुली पोल, शिक्षिका तत्काल प्रभाव से बर्खास्त
👉 वेट लॉस इंजेक्शन का बढ़ता क्रेज: शादियों के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन (Mounjaro) बन सकते हैं जानलेवा, जानें एक्सपर्ट्स की राय | Weight Loss Injection Side Effects 2026
संघ ने एक माह पहले ही परीक्षा को निरस्त करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब, सोमवार को सुबह 11 बजे परेड ग्राउंड में युवा एकत्र होंगे, जहां से सचिवालय तक कूच किया जाएगा। सचिव से पेपर लीक के मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
इस पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों में मायूसी है। अगर परीक्षा निरस्त हुई, तो अब यह दोबारा कब होगी, इसका कोई अंदाजा नहीं है। सभी की पढ़ाई की मेहनत बेकार हो जाएगी। हालांकि, अब जांच में ही पता चलेगा कि पेपर लीक के दावे में कितनी सच्चाई है।
#यूकेएसएसएससी #पेपरलीक #उत्तराखंड #बेरोजगारसंघ #परीक्षानिरस्त #Dehradun #SarkariNaukri #UKSSSC #UKSSSCExam #UKSSSCLeak #UKSSSC2025 #UKSSSCNews #UKSSSCPaperLeak #UKSSSCRecruitment #UKSSSCScam #UKSSSCUpdate #UKSSSCControversy #UKSSSCCorruption #UKSSSCSuspense #UttarakhandExam #UttarakhandJob #UttarakhandSarkariNaukri #UttarakhandGovtJob #UttarakhandNews #UttarakhandRecruitment #UttarakhandUpdate #GovernmentExam #GovernmentJob #SarkariExam #SarkariPaperLeak #SarkariNaukriNews #CompetitiveExam #ExamScam #ExamLeak #ExamFraud #DehradunNews #UKNews #UKYouthProtest #StudentProtest #YouthMovement #Berojgari #BerojgarAndolan #BerojgarSangh #UKSSSCProtest #UKSSSCExam2025 #PaperLeakScandal #RecruitmentScam #UKStudents #JobAspirants

