उत्तराखंड पुलिस ने साइबर अपराधों को रोकने और पीड़ितों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCBCRP) के माध्यम से 47.02 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को रोका गया, जिससे उत्तराखंड देश में छठा स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।
पुलिस की सक्रियता में मुख्य रूप से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, और साइबर फ्रॉड को पकड़ने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने पर जोर दिया गया। राज्य में जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की जानकारी भी दी जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि यह परिणाम साइबर जागरूकता, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी कौशल का परिणाम है, जिससे उत्तराखंड में साइबर अपराधों पर नियंत्रण बढ़ा है।
उत्तराखंडपुलिस #साइबरसुरक्षा #साइबरठग #साइबरअपराध #CyberSecurity #UttarakhandNews #OnlineFraud #CyberFraud #NCBCRP #SafetyOnline