उत्तराखंड

मेरठ में हरिश रावत की कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना दिल्ली–देहरादून हाईवे पर मेरठ के कंकरखेड़ा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, हरिश रावत देहरादून से दिल्ली की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार एक वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय काफिले की अन्य गाड़ियां भी पीछे चल रही थीं। सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और यातायात सामान्य कराया गया।
हादसे के बाद हरिश रावत को सुरक्षा कर्मियों की मदद से दूसरी गाड़ी में बैठाकर आगे रवाना किया गया। कार को क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। यह खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली कि पूर्व मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Health Insurance लेने से पहले अपना Premium Check करें।
Self
Spouse
First Child
Second Child
Enter Pincode & Mobile Number
Are you porting your policy?