
4 Reading Now
देहरादून | उत्तराखंड
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
चारधाम यात्रा 2026 शुरू होने से पहले ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। यात्रा की ऑनलाइन बुकिंग और खासकर हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगे जा रहे हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार के साइबर विंग I4C और उत्तराखंड पुलिस ने बड़ा अलर्ट जारी किया है।
🔴 कैसे हो रही है ठगी?
साइबर अपराधी बेहद शातिर तरीके अपना रहे हैं:
- असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बनाते हैं
- गूगल सर्च में ऊपर लाने के लिए SEO का इस्तेमाल
- सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए लोगों को फंसाते हैं
- व्हाट्सएप पर फर्जी ID और टिकट भेजकर भरोसा जीतते हैं
- “VIP दर्शन”, “लास्ट स्लॉट” जैसे लालच देकर जल्दी पेमेंट करवाते हैं
- UPI/QR कोड के जरिए पैसे लेकर गायब हो जाते हैं
👉 बाद में पता चलता है कि टिकट पूरी तरह फर्जी है।
🚨 अब तक क्या कार्रवाई हुई?
- 300+ फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट और नंबर ब्लॉक
- 100+ मोबाइल नंबर और कई बैंक खाते जांच के दायरे में
- 100 से ज्यादा फेसबुक पेज और कई इंस्टाग्राम अकाउंट बंद
- “Cyber Fraud Combat Force” का गठन
👉 पुलिस लगातार ठग गिरोह पर नजर रख रही है।
😨 बड़ा मामला: जज भी ठगी का शिकार
- मध्य प्रदेश के एक जज से ₹1.07 लाख की ठगी
- ऑनलाइन विज्ञापन देखकर किया था बुकिंग
- व्हाट्सएप पर फर्जी डिटेल भेजकर पैसे ट्रांसफर कराए गए
👉 यह दिखाता है कि ठगी कितनी प्रोफेशनल तरीके से हो रही है।
✅ ऐसे बचें साइबर फ्रॉड से
- केवल सरकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही रजिस्ट्रेशन करें
- किसी भी अनजान लिंक/विज्ञापन पर भरोसा न करें
- QR कोड या UPI पर सीधे पेमेंट न करें
- “जल्दी बुकिंग” या “VIP ऑफर” से सावधान रहें
- ठगी होने पर तुरंत 1930 (Cyber Helpline) पर कॉल करें


