
हल्द्वानी। उत्तराखंड को नशे के जाल से मुक्त करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह हल्द्वानी की सड़कों पर दौड़ते नज़र आए। “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत आयोजित एक विशाल जागरूकता मैराथन में मुख्यमंत्री ने न केवल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, बल्कि खुद दौड़ लगाकर युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
हजारों युवाओं ने भरी हुंकार हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई इस मैराथन में हजारों की संख्या में स्कूली छात्रों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। पूरी हल्द्वानी ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ के नारों से गूंज उठी। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और स्वयं भी काफी दूर तक धावकों के साथ कदमताल की।
2025 तक नशा मुक्त होगा उत्तराखंड: सीएम धामी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को पूरी तरह ‘ड्रग्स फ्री’ बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा को खेलों और रचनात्मक कार्यों में लगाएं, न कि नशे की विनाशकारी आदतों में। सीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
युवाओं को दिलाई शपथ कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों को जीवन भर नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि एक जन-आंदोलन है जिसे हर नागरिक के सहयोग से ही जीता जा सकता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे।


