
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल करने के बाद अब कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। देहरादून के झाझरा इलाके से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी विक्रांत कश्यप के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए राजद्रोह (Sedition) और शासकीय गुप्त बात अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000
प्रेमनगर थाने में दर्ज हुई FIR उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की लंबी जांच और पूछताछ के बाद, आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर उस पर देश के खिलाफ साजिश रचने की धाराएं जोड़ी गई हैं।
‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ से जुड़े तार पुलिस जांच के अनुसार, विक्रांत कश्यप प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ के गुर्गों के संपर्क में था। वह लंबे समय से इंटरनेट और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए सीमा पार बैठे अपने आकाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां भेज रहा था।
संवेदनशील संस्थानों की भेज रहा था लोकेशन सूत्रों के मुताबिक, आरोपी देहरादून और उत्तराखंड के कई संवेदनशील संस्थानों, मिलिट्री एरिया और सरकारी कार्यालयों की सटीक लोकेशन, फोटो और वीडियो फुटेज विदेश भेज रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को उसके पास से कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जो उसकी संलिप्तता की पुष्टि करते हैं।
पूछताछ जारी, खुल सकते हैं कई और राज वर्तमान में केंद्रीय एजेंसियां और उत्तराखंड एसटीएफ संयुक्त रूप से विक्रांत से पूछताछ कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ स्थानीय स्तर पर कुछ और लोग भी जुड़े हो सकते हैं जो उसे लॉजिस्टिक मदद पहुंचा रहे थे। इस गिरफ्तारी के बाद देहरादून के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है।


