उत्तराखंड

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने कराया मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की जनजातीय उप योजना के अंतर्गत ग्राम शाहपुर कल्याणपुर, देहरादून में दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 20 से 21 सितम्बर तक चला।

परियोजना समन्वयक डॉ. श्वेता चौधरी और सह परियोजना अधिकारी डॉ. रुचि रानी गंगवार ने प्रतिभागियों को मशरूम विपणन, पैकेजिंग, स्टार्टअप सहायता और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, डॉ. हिरेशा वर्मा और श्री शुभम बडाला ने मशरूम उत्पादन तकनीक, ढांचा निर्माण, प्रबंधन और मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने की विधियां सिखाईं।

डॉ. हिरेशा वर्मा ने मशरूम से बनने वाले उत्पादों जैसे अचार और पाउडर बनाने की प्रक्रिया के साथ-साथ मशरूम सुखाने की तकनीक भी बताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतीक्षा ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती प्रभावती का विशेष योगदान रहा। #PantnagarUniversity #MushroomTraining #GVPUK #ICAR

प्रशिक्षण में शामिल किसानों को ऑयस्टर मशरूम व बटन मशरूम रेडीमेड बैग, प्लास्टिक स्प्रे, फॉर्मेलिन और अन्य रसायन भी वितरित किए गए। #TribalWelfare #MushroomProduction #SkillDevelopment #FarmerTraining

विश्वविद्यालय के संचार निदेशक ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय को मशरूम उत्पादन और इसके मूल्यवर्धित उत्पादों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। #IncomeGrowth #AgricultureInnovation#DehradunNews #Uttarakhand

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *