प्रदेश को अग्रणी खेल राज्य बनाना हमारा संकल्प: CM पुष्कर सिंह धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को देश का अग्रणी खेल राज्य बनाना है। सीएम आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लागू की गई है। इसके तहत खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, छात्रवृत्ति और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं दी जा रही हैं। राज्य में खेल विश्वविद्यालय और खेल अकादमियों की स्थापना से ग्रामीण व युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सीधा अवसर मिल रहा है।





