गैरसैंण में विधानसभा सत्र का पहला दिन: विपक्ष का जोरदार हंगामा, मेज पलटी, कार्यवाही स्थगित
गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत आज गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में हंगामेदार रही। सत्र के पहले ही दिन विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में कथित धांधली और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सदन के अंदर और बाहर दोनों