उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, वाहन दिल्ली से मुक्तेश्वर जा रहा था, जब अचानक तीखे मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया।
एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया, और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
#UttarakhandNews #NainitalAccident #TempoTraveller #RoadAccident #उत्तराखंडसमाचार #SDRF #देहरादूनन्यूज़