उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 44 IAS-PCS अधिकारियों का तबादला, इन 4 जिलों के DM बदले

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 44 IAS-PCS अधिकारियों का तबादला, इन 4 जिलों के DM बदले
👁️ 2 Views

उत्तराखंड सरकार ने दीपावली से ठीक पहले एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 44 IAS और PCS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन तबादलों में नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली और बागेश्वर समेत कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - 📞 9639789000

शासन के संयुक्त सचिव राजेंद्र पतियाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासन में नई गति और कुशलता लाना है। आईएएस धीरज गर्ब्याल को ग्राम्य विकास सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आईएएस सोनिका एचआरडीए उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। इसके अलावा, आईएएस गौरव कुमार चमोली के डीएम बनाए गए हैं और ललित मोहन रयाल को नैनीताल की जिम्मेदारी मिली है। सरकार के इस कदम को आगामी परियोजनाओं और नीतियों को तेजी से लागू करने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

#UttarakhandTransfer #IasTransfer #DMChange #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #AdministrativeShuffle

🔥 ताजा खबरें
📂 कैटेगरीज
Scroll to Top