उत्तराखंड में प्रधानाचार्य भर्ती निरस्त, सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले को बनाया गया आधार
देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया को एक बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार ने इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त (रद्द) करने का फैसला किया है। इस निर्णय के पीछे मुख्य आधार सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा हाल ही में दिए गए एक महत्वपूर्ण फैसले को बताया गया है।